कुम्हारी । 9 अप्रैल को रात्रि 8:15 के लगभग कुम्हारी खदान में हुई भीषण दुर्घटना में कुम्हारी के दो महिलाओं सहित कुल दुर्ग जिले के 12 लोगों की इस घटना में मृत्यु हो गई,घटनास्थल पर नगर वासियों, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा यथासंभव हर प्रकार का सहयोग किया गया, यह घटना कुम्हारी नगर के इतिहास की सबसे बड़ी एवं बहुत ही दुखद घटना थी, पुरा नगर सहम सा गया, घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग लोकसभा बीजेपी सांसद प्रत्याशी श्री विजय बघेल जी तत्काल अपेक्स हॉस्पिटल, कुम्हारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को उचित इलाज के लिए एम्स सहित विभिन्न हॉस्पिटलों को दिशा निर्देश दिए,और इस घटना पर अपनी शोक संवेदना प्रकट की, दुर्घटना के अगले दिन घटनास्थल पर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा जी भी पहुंचे उन्होंने भी इस घटना की जांच का आदेश दिए और अपनी शोक संवेदना प्रकट की, प्रशासन एवं केडिया कंपनी के अधिकारियों को इस प्रकार की घटना के रोकथाम के लिए उचित मार्गदर्शन भी दिए, इस दौरान भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा जिला, महामंत्री प्रेमलाल साहू, जिला कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, जिला मंत्री संतोष मौर्य एवं भिलाई निगम उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह जी उपस्थित थे, कुम्हारी मंडल के द्वारा बैठक आयोजित कर सभी मृत्यु जनों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी, एवं सभी शोकाकुल परिवार को इस दुखों को सहने की सिंबल प्रदान करें यह भगवान से प्रार्थना किये,व घटना में घायल सभी सकुशल अपने घर लौटे यह कामना किये। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजू निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री पी.एन.दुबे, प्रदेश महिला मोर्चा मीडिया सहप्रभारी सुश्री आयुषी पाण्डेय, प्रदेश किसान मोर्चा कार्य समिति सदस्य गोल्डी गोस्वामी, प्रदेश भाजपा वाहन व्यवस्था प्रभारी मिथिलेश यादव, मंडल महामंत्रीद्वय लोकेश साहू,धर्मेंद्र सिन्हा, कोषाध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व एल्डरमैन फिंगेश्वर साहू, सांसद प्रतिनिधि शासकीय हाई स्कूल राम कुमार सोनी, जिला महिला मोर्चा मंत्री रीता पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष छबी यादव,मंडल उपाध्यक्ष दीपक चतुर्वेदी,उधोराम साहू, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष उमाकांत साहू, विकास सोनकर, पूर्व पार्षद रेशम लाल बंजारे , भावना बंजारे, होमेन्द्र साहू, पुनेंद्र साहू, सुनील सिंह,बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, दीपक बैस, प्रवीण राव, महेश कुमार, राम प्रकाश गुप्ता अजय कुर्रे, जीवनलाल खुटेल, दिनेश कुमार शुक्ला इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- April 12, 2024