कुम्हारी बस हादसा/ कुछ ही देर बाद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा घटना स्थल पर पहुंचेंगे, जांच के निर्देश पहले ही दे चुके है

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी आज सुबह 10:00 बजे कुम्हारी में हुए हादसे के घटनास्थल पर पहुंचेंगे। घटना पर शोक जताते हुए उन्होंने सभी पहलुओं पर जांच के निर्देश भी दिए है। उपमुख्यमंत्री  के दौरे के समय जिला प्रशासन के अधिकारियों , पुलिस अधिकारी भी घटना स्थल पर मौजूद रहेंगे। घटना स्थल के चारो तरफ को अभी सील कर दिया गया है जिससे की जांच करने में किसी भी प्रकार का दिक्कत न हो।