कुम्हारी बस हादसा का हाई लेवल पर होगी जांच, इन बिंदुओं को किया जाएगा जांच में शामिल, रोड सेफ्टी के चेयरमैन भी पहुंचेंगे मौके पर, पीढ़िए पूरी खबर


कुम्हारी। एक दिन पहले हुए कुम्हारी में बस हादसा का जांच हाई लेवल पर किया जाएगा। जिसके लिए जांच के कई बिंदु तय किए जा रहे है। जानकारी के मुताबिक इंटर स्टेट डिपार्टमेंट लीड एजेंसी रोड सेफ्टी छग के चेयरमेन एआईजी ट्रेफिक संजय शर्मा और उनकी टीम मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच करेगी। जानकारी मिली है की वे थोड़ी देर में स्पॉट पर पहुंचेंगे । इसके साथ ही इंजीनियरिंग, गाड़ी की कंडीशन, लापरवाही, मानवीय त्रुटि समेत कई बिंदुओं पर टीम मौके पर जांच करेगी।