राकेश कुमार

कुम्हारी । पूज्य सिंधी पंचायत कुम्हारी में चेट्रीचंड्र जयंती पर्व पर सिंधी समाज ने सादगीपूर्ण तरीके से विशाल शोभायात्रा निकाल कर नगर भ्रमण किया । इस अवसर पर विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी ने उपस्थित होकर समस्त सिंधी भाइयों को चेट्री चंड्र जयंती की शुभकामनाएं और हार्दिक बधाइयां दी । अतिथि विजय बघेल का समाज प्रमुखों ने शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । प्रसादी बांटी गई और भण्डार प्रसादी वितरण किया । सांसद विजय बघेल जी ने सिंधी समाज के साथ में प्रसादी ग्रहण किया । इस अवसर पर अध्यक्ष राजू बजाज, टिकम दास अडवाणी, कैलाश डोडवानी, प्रकाश तलरेजा, संतोष रमानी, रवि सचदेव, ओमप्रकाश वाधवानी, डॉ.मोहन वाधवानी, मनोज वर्मा सांसद प्रतिनिधि, राम कुमार सोनी, अवधेश शुक्ला, रामाधार शर्मा, राजेश सिन्हा, राजू निषाद मण्डल अध्यक्ष कुम्हारी, राज शर्मा, प्रवीण राव सहित सैंकड़ों महिलाएं एवं सिंधी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






