राकेश कुमार
कुम्हारी ।स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में नए सत्र 2023-24 की एडमिशन अधिसूचना जारी की गई है जिसमें अभिभावक निम्न दस्तावेजों के माध्यम से अपने बच्चों का दाखिला स्वामी आत्मानंद स्कूल अंग्रेजी माध्यम स्कूल में करा सकते है। अभिभावकों को कक्षा LKG व पहली व कक्षा 11 वी में भर्ती कराने के लिए दिए गए लिंक पर जाकर ऑनलाईन आवेदन करनी होगी जिसके बाद आवेदन का प्रिंट कॉपी व विभिन्न दस्तावेजों के साथ स्कूल में सम्बंधित विभाग में जमा करना होगा। हालांकि बच्चों का चयन लॉटरी के माध्यम से की जाएंगी। आवेदन करने से पहले बच्चों की उम्र व सम्बंधित दस्तावेजों की सूचना स्कूल के आदेश कॉपी व विभाग के लिंक में जाकर देखी जा सकती है। आदेश में यह भी लिखा गया है कि कक्षा 11 वी में भर्ती के कक्षा 10 के विद्यार्थियों का प्रारंभिक परीक्षा भी ली जाएंगी जिनके बाद ही विद्यार्थियों का दाखिला होगा। एडमिशन के लिए आय जाति व निवासी प्रमाण पत्र वार्ड के पार्षद द्वारा सत्यापित किया जायेगा।








