कुम्हारी
दिन बुधवार को नगर पालिका परिषद कुम्हारी के वार्ड क्रमांक 17 रामपुर (चोरहा) अहिवारा रोड में निजी भूमि में अवैध प्लाटिंग किये जाने की सूचना के आधार पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम चन्द्राकर के निर्देशानुसार नगर पालिका के राजस्व शाखा के द्वारा अवैध प्लाटिंग किये जाने हेतु निर्मित संरचना को नष्ट करने की कार्यवाही की गई। वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा आम नागरिकों से अपील किया हैं कि उक्त भूमि को क्रय, विक्रय करने के पूर्व पालिका एवं संबंधित विभाग से जानकारी प्राप्त की जाए कि वह भूमि वैध है अथवा अवैध।







