अवैध कब्जों पर कुम्हारी पालिका ने की कार्यवाही, बुडोज़र से ढहाया निर्माण

राकेश कुमार

कुम्हारी। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद कुम्हारी में अवैध कब्जों पर पालिका द्वारा बुलडोज़र चलाया गया। इसी कड़ी में वार्ड कं.10 शंकर नगर में खसरा कं. 202/1, रकबा 0.925 है. जो कि राजस्व रिकार्ड के अनुसार नोहरा प्रसाद कुर्रे पिता बुधराम कुर्रे के नाम पर दर्ज हैं। उक्त भूमि में अवैध प्लाटिंग किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जितेन्द्र कुशवाहा , के निर्देश पर नगर पालिका के राजस्व शाखा द्वारा अवैध प्लाटिंग किये जाने हेतु निर्मित संरचना को नष्ट करने की कार्यवाही की गई। गौरतलब है कि उपरोक्त उल्लेखित खसरा नं. की भूमि पर अवैध प्लाटिंग के संबंध में पूर्व में भी शिकायत प्राप्त हो चुकी है जिस पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा अवैध प्लाटिंग हेतु निर्मित संरचना को नष्ट करने की कार्यवाही करते हुए उक्त खसरा कमांक की भूमि के पंजीयन पर रोक लगाने हेतु जिला पंजीयक, जिला-दुर्ग को पत्र प्रेषित किया जा चुका है।