कुम्हारी

नगरीय प्रशासन द्वारा रायपुर में आयोजित निकाय अध्यक्ष पद आरक्षण प्रकिया में कुम्हारी नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद हेतु ओबीसी महिला वर्ग आरक्षित हुआ है खबर सुनते ही नगर की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। प्रमुख पार्टियों ने प्रत्याशी चयन प्रक्रिया तेज कर दी है। कुम्हारी नगर पालिका परिषद में इससे पहले दो कार्यकालों में महिलाओं ने अध्यक्ष का पद संभाल चुके है। वहीं तीन कार्यकाल में पुरुष अध्यक्ष अपनी सेवाएं दे चुके है।

पूर्णिमा साहू, त्रिवेणी शर्मा के बाद अध्यक्ष पद पर कौन महिला उम्मीदवार की जीत होगी हालांकि इसे समय ही बताएगा । लेकिन भीतर खाने से कुछ चर्चित नेत्रियों के नाम सामने आ रहे है जिसमें भाजपा से वर्तमान पार्षद रागिनी निषाद वरिष्ठ नेत्री तृप्ति चंद्राकर इनके अलावा मनोज वर्मा की पत्नी योगिता वर्मा का भी नाम अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा में है। वहीं कांग्रेस से सक्रिय कार्यकर्ता रीना साहू एवं कुछ नेताओं ने अपने करीब रहें महिलाओं को चुनाव लड़ाने की मंशा जाहिर कर रहे है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महेश सिंह राजपूत ने कुम्हारी पालिका प्रशासक के रूप में किया कार्यभार ग्रहण।
कुम्हारी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर का अधिसूचना क्र. एफ 1-179/2024/18, दिनांक 2 जनवरी 2025 के परिपालन में महेश सिंह राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भिलाई-3 द्वारा कार्यालय नगर पालिका परिषद कुम्हारी में दिनांक 06.01.2025 दिन-सोमवार को पूर्वान्ह में प्रशासक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया गया। जिसमें पवन सिंह ठाकुर, तहसीलदार, भिलाई-3, नेतराम चन्द्राकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।






