कुम्हारी
बस्तर के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या के विरोध में कुम्हारी प्रेस क्लब के सदस्यों ने रोष जताते हुए प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए। प्रेस क्लब परिसर में रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में पहुंचे पत्रकारों ने मृतक पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें शासन प्रशासन से कानूनी न्याय व सहयोग की बात रखी।







