राकेश सोनकर
कुम्हारी।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुम्हारी के तत्वावधान में वार्ड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कुम्हारी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री की माता बिंदेश्वरी बाई के नाम पर बने क्रिकेट स्टेडियम में कराया जा रहा है जिसमें टूर्नामेंट का प्रथम मैच पार्षद इलेवन वर्सेस सीएमओ इलेवन के बीच खेला गया मैच 10 ओवरों का रहा जिनमें पार्षद इलेवन ने cmo इलेवन को 41 रन के बड़े अंतर से हराकर मैच जीत लिया बता दे कि टॉस जीतकर पार्षद इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसमें उनकी टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाये।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर पालिका सीएमओ इलेवन की टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर महज 45 रन का स्कोर ही बना पाया इस प्रकार से पार्षद इलेवन ने उद्घाटन मैच में जीत दर्ज की।

मैच में पार्षद इलेवन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल ने मैच में पहला सिक्सर लगाया वहीं पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर की बेहतर कप्तानी व धारदार गेंदबाजी करते हुए अपने टीम के लिए 2 ओवर फेंके जिसमें उन्हें एक सफतला भी मिला।

पालिका अधिकारी इलेवन की ओर से पालिका सीएमओ जितेंद्र कुशवाहा ने अपने टीम के लिए कुछ ख़ासा योगदान नही दिया वे शून्य के स्कोर पर ही अपना विकेट दे बैठा हालांकि मुख्यमंत्री ओएसडी मनीष बंछोर ने पूरे मैच के दौरान टीम के लिए संघर्ष करते दिखे और लास्ट ओवर तक टिके रहे उन्होंने अंतिम ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए 17 रन भी बनाये।

आलराउंडर प्रदर्शन करते हुए पार्षद इलेवन के हरफनमौला खिलाड़ी वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू ने भी अच्छा प्रदर्शन किया नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने पार्षद इलेवन टीम की कप्तानी की तो वहीं मुख्यमंत्री ओएसडी मनीष बंछोर तथा मुख्यमंत्री सुपुत्र चैतन्य बघेल ने अपने बल्ले से रन बरसाएं पालिका मुख्य अधिकारी जितेंद्र कुशवाहा ने अपनी टीम की ओर से बॉलिंग की तो वहीं पार्षद थानेश पटेल ओमनारायण वर्मा महेश सोनकर मनहरण यादव सहित दोनों टीमों के अधिकारी कर्मचारियों एवं पार्षदों ने अपने खेल का प्रतिभा दिखाया। मैच में अंपायरिंग सुनील धीवर एवं कबीर ठाकुर के द्वारा किया गया स्कोरिंग भूपेंद्र पटेल कमेंट्री लेखराम साहू ने किया।

वहीं आयोजन में विशेष अतिथियों में उपाध्यक्ष के रवि कुमार जानकी ध्रुव सती यादव लता खैरवार कुमारी बाई निषाद रीना साहू यूजेन्द्र साहू नीतू रावते एल्डरमैन पवन अग्रवाल ललित राजपूत शीश बंसल रहें। कार्यक्रम आयोजक ओमप्रकाश यादव आकाश देवांगन ने जानकारी दी।






