पाटन। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य पाटन के मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम हायर सेकंडरी विद्यालय का शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उक्त नियुक्ति प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के अनुशंसा पर कलेक्टर दुर्ग ने की है। कुणाल शर्मा के नियुक्ति पर भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित नेताओं ने हर्ष व्याप्त किया है । कुणाल शर्मा ने सीजी मितान से चर्चा में बताया कि उनका प्राथमिकता रहेगा की स्कूल में व्यवस्था परिपूर्ण रहे साथ ही साथ बच्चों का शैक्षणिक गतिविधियों में रुचि बढ़े। इसलिए प्रयास किया जायेगा।













