पंडरिया।पंडरिया अनुभाग अन्तर्गत जनगणना मकान सूचीकरण के कार्य मे कुंडा तहसील ने 100 प्रतिशत कार्य कर जिले के सबसे पहले स्थान पर रहा।कुंडा तहसील अन्तर्गत कुल 164 गणना ब्लाक निर्धारित किया गया था।जिसके अन्तर्गत 164 प्रगणक व 30 सुपरवाइजर,चार्ज अधिकारी व सहायक चार्ज अधिकारी इस कार्य मे लगे हुए थे। मंगलवार को कुंडा तहसील के सभी गणना ब्लाक में मकान सूचीकरण का कार्य पूरा कर लिया।इस दौरान मंगलवार को छत्तीसगढ़ जनगणना निदेशालय एवं कबीरधाम जिले के नोडल अधिकारी सोनकुंवर बलवंत मंगलवार को कुंडा पहुंचे हुए थे,जिनके उपस्थिति में अंतिम सिंक कर 100 प्रतिशत कार्य सम्पन्न किया गया।श्री बलवंत ने कार्य मे लगे प्रगणक सहित सभी कर्मचारियों को जिले के पहले जनगणना कार्य पूर्ण करने की सराहना की।चार्ज अधिकारी राजश्री पांडेय ने बताया कि सभी 164 ब्लाक के प्रगणक व सभी सुपरवाइजर सहित कार्यालयीन कर्मचारियों ने जिम्मेदारी पूर्वक कार्य किये हैं।जिसके बदौलत कुंडा तहसील में मकान सूचीकरण का कार्य पहले पूरा हुआ है।उन्होंने सभी कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी तथा हमेशा इसी तरह कार्य मे खरे उतरने की बात कही।







