कृषि और उत्कृष्ट नर्सरी संचालन के लिए कुर्मी समाज ने किया चंद्रशेखर का सम्मान


पाटन। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी  समाज पाटन राज द्वारा ग्राम पनदर वार्षिक राज अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें  विशेष उत्कृष्ट किसान प्रतिभा का सम्मान से सीएस  एग्रो नर्सरी चंगोरी के संचालक चंद्रशेखर वर्मा व सहयोगी नरेंद्र वर्मा को मनवा कुर्मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष के द्वारा  सम्मान किया गया। इनकी नर्सरी ग्राम चंगोरी में है जहां हाइब्रिड किस्म के सब्जी पौधों  तैयार किया जाता है जो छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में भी बहुत ही मांग है । राज प्रधान युगल आडील द्वारा भी इनकी कार्य की सराहना की गई जो एक छोटे से गांव में स्वरोजगार के साथ गांव में 20से 25 लोगों को रोजगार दे रही हैं समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है।।