कुर्मी समाज पाटन राज आज अधिवेशन 25 जनवरी को, दो जोड़ा का होगा आदर्श विवाह, तैयारी शुरू

पाटन। छ.ग.मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज का 80 वां वार्षिक राज अधिवेशन 25 जनवरी रविवार को ग्राम – पन्दर (पाटन) में आयोजित है।अधिवेशन की ब्यापक तैयारी ग्राम इकाई पन्दर, गुजरा एवं मटिया के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। ग्राम इकाई की बैठक में राजप्रधान युगल आडिल एवं राजमंत्री केदार कश्यप ने अधिवेशन से संबंधित कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक जानकारी दी एवं अधिवेशन स्थल का निरीक्षण किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि-भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छ. ग. शासन एवं विधायक पाटन, अध्यक्षता खोडस राम कश्यप( केन्द्रीय अध्यक्ष छ. ग.म.कु.क्ष, समाज रायपुर), कार्यक्रम संयोजक युगल आडिल (राजप्रधान पाटन राज), अतिविशिष्ट अतिथि विजय बघेल (सांसद दुर्ग लोकसभा) एवं जितेन्द्र वर्मा, (प्रदेश मंत्री भाजपा), विशेष अतिथि के रूप में सीताराम वर्मा, (पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष छ. ग.म.कु. क्ष.समाज ) एवं समस्त राजप्रधानगण होंगे।*
कार्यक्रम विवरण के संबंध में राजमंत्री केदार कश्यप ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि -प्रातः 8 बजे ग्राम भ्रमण कलश यात्रा, मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन, राज गीत,समाज गौरव गीत, अतिथियों का सम्मान, राजकार्यकरिणी का प्रतिवेदन, खुलामंच, छात्रवृत्ति वितरण, अतिथियों का उदबोधन, ध्वज अवरोहन, आभार प्रदर्शन, सामाजिक अधिवेशन में दो जोड़ा सामूहिक आदर्श विवाह एवं ग्लोबल स्टार हॉस्पिटल के सौजन्य से- निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमे मुख्य रूप से हड्डी रोग, दंत रोग, पेट एवं लीवर रोग, जनरल सर्जरी, जनरल मेडिशिन एवं आँख रोग के विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगें। माँ काली मेडिकल होलसेल एवं डिस्ट्रीब्यूटर पाटन (राजू वर्मा) के द्वारा निःशुल्क रक्तदान शिविर का कार्यक्रम रखा गया है। जरूरत मंद ब्यक्ति इसका लाभ ले सकते है। उपरोक्त जानकारी राजमंत्री केदार कश्यप ने दी।