कुर्मी आइडल नृत्य 2023 में दिखाई अपनी प्रतिभा, समूह नृत्य में पूनम देशमुख और लिक्खू देशमुख एंव साथी और एकल में मौसमी देशमुख ने मारी बाजी

संजय साहू
अंडा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के 13वां प्रांतीय अधिवेशन व 22वां कुर्मी संझा के गौरवशाली सामाजिक आयोजन कुरुद ज़िला धमतरी के पावन धरा में कुर्मी आइडल नृत्य 2023 का महासंग्राम 23 दिसम्बर 2023 शनिवार व 24 दिसम्बर 2023 रविवार को संध्या 6 बजे से आरंभ हुआ। कुर्मी आइडल नृत्य में पहले सामाजिक प्रतिभाओं का आडिशन लेकर कुल 20 एकल-युगल प्रतिभागियों व 12 सामूहिक प्रतिभागियों का दुर्ग भिलाई बिलासपुर कोरबा महासमुंद धमतरी में लेकर चयन किया गया। आयोजन को यूट्यूब के हरियर भुंईया चैनल में लाइव प्रसारित किया गया। कुर्मी आइडल नृत्य 2023 मे एकल मे प्रथम 11111 रू ,-मौसमी देशमुख चंगोरी दुर्ग, द्वितीय 7777 रू,रिया कश्यप तखतपुर बिलासपुर,. तृतीय 5555 रू अनन्या चंद्रा दुर्ग,चतुर्थ 3333 रू मिनाक्षी गौतम चिखली गनियारी दुर्ग,पंचम 2222 रू पूरन बैंस सिहाद भखारा धमतरी व विनर शिल्ड मेडल और प्रमाण पत्र दिया गया।

वही समूह में प्रथम 15555 रू, पूनम देशमुख लिक्खू व साथी बिरेझर अछोटी सुरेगांव दुर्ग,द्वितीय 11111 रू,साक्षी देशमुख, यामिनी, भूमिका, पलक, युक्ति, शिवानी जगन्नाथपुर बालोद,तृतीय 7777 रू भामिनी देशमुख एवं साथी कोड़ियाडीह दुर्ग चतुर्थ 5555 रू अनिता चंद्राकर व साथी कुरूद जिला-धमतरी पंचम 3333 रू रेशमा देशमुख, साधना, योगिता, अनामिका, रेशमा, सोनम खर्रा बालोद* व विनर शिल्ड मेडल प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह दिया गया साथ ही साथ सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कुर्मी आइडल नृत्य 2023 का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज व सांसद दुर्ग विजय बघेल के मागदर्शन व प्रदेश युवा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज योगेश्वर देशमुख के नेतृत्व और प्रदीप देशमुख कोठिया के संयोजन, दानेश्वर देशमुख प्रभारी, मंच संचालन मुरलीमनोहर देशमुख, कोमल देशमुख, तुकाराम चंद्रवंशी के सानिध्य में निर्णायक चंद्रभूषण वर्मा सिद्धेश्वर पाटनवार , विश्वनाथ कश्यप , बी आर कौशिक ओनिका वर्मा के महत्व पूर्ण योगदान से सफल आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें मोरध्वज चंद्राकर, अजय चंद्राकर,गोपाल कृष्ण वर्मा समस्त सामाजिक संगठन कुरूद जिला-धमतरी, समस्त सामाजिक पदाधिकारी गण, सामाजिक युवा साथी गण, समस्त महिला विंग, समस्त वरिष्ठ गण के सहयोग साथ और आशिर्वाद से हो पाया। प्रदेश युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख ने सभी का आभार व्यक्त किया।