कुसमी। भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के समय किए गए घोषणा अनुसार स्थानीय लोकप्रिय विधायक चिंतामणि महाराज संसदीय सचिव के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम, पार्षदगण एवं कुसमी नगर के अन्य जनप्रतिनिधियो द्वारा नगरी प्रशासन विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया से मुलाकात कर कुसमी नगर पंचायत के विकास कार्य हेतु 3 करोड़ राशि की मांग की गई थी । मांग अनुसार नगर पंचायत कुसमी को विकास कार्य हेतु 3 करोड़ राशि की सौगात प्राप्त हुई ।
इस संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि मुख्य रूप से 3 करोड़ की राशि से सड़क, नाली सहित अन्य अनिवार्य कार्य कराए जाएंगे।14 वें वित्त आयोग से 53 लाख की राशि से वर्तमान में सड़क निर्माण एवं नाली निर्माण हेतु स्वीकृति दी जा चुकी है। तीन करोड़ राशि की सौगात प्राप्त होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम, पार्षद गण एवं नगर के अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने लोकप्रिय संसदीय सचिव स्थानीय विधायक चिंतामणि महाराज, कैबिनेट मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हृदय से आभार व्यक्त किया हैl