आशीष दास

कोंडागांव/बोरगांव । कृषि विज्ञान केंद्र कोंडागांव मे उत्साहपूर्ण गणतंत्र दिवस मनाया गया, इस अवसर पर जिले मे उत्कृष्ट व कर्मठता से कार्य करने के लिए केंद्र के समस्त स्टाफ को जिले मे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक कांकेर शिशु पाल सोरी के द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ ओम प्रकाश ने बताया की कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा कोरोना टीकाकरण अभियान – बेलगाँव, उमरगांव विकासखंड माकडी में सेक्टर अधिकारी के रूप में कोरोना तिहार अंतर्गत लक्ष्य से अधिक टीकाकरण कराया गया ,उच्च मुल्य लघु धान्य फसल कोदो, कुटकी, रागी का वैज्ञानिक विधि से (बीज) उत्पादन ,आदिवासी महिला समूह- शीतला स्वसहायता समूह झाटीबन आलोर के द्वारा हर्बल गुलाल का उत्पादन व विपणन, यह समूह राज्यपाल महोदया के हाथ से सम्मानित किया गया ,गौठान मे बटेर पालन को बढावा ,जिले मे बायो फ्लॉक की स्थापना, मातृवाटिका की स्थापना, मृदा परिक्षण फसल प्रतिक्रिया तकनीक के माध्यम से किसानो को संतुलित उर्वरक उपयोग के द्वारा धान फसल में अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन आदि कार्य सतत रूप से किया जा रहा है ,इस अवसर पर सम्मानित डॉ हितेश कुमार मिश्रा व डॉ बिंदिया पैंकरा तकनिकी ज्ञान कौशल समस्त जिले के किसानो को बाँट रहे है।










