खुर्सीपार का लाल अग्नि वीर बनकर लौटा… ग्रामीणो ने किया जोरदार स्वागत


निकुम। अग्नि वीर भर्ती योजना देश की सबसे महत्वाकांक्षी योजना है जिसके कारण गांव से देशभक्ति मातृ सेवा का संकल्प लेकर युवा कमर तोड़ मेहनत कर अपनी प्रतिभा के दम पर चयन होकर देश की सेवा कर रहे हैं गौर के बालोद जिले के विकासखंड गुंडरदेही आखिरी ग्राम पंचायत गोड़ेला के आश्रित ग्राम खुर्सीपार में युवक लव कुश ठाकुर हैदराबाद से अग्निवीर् बनकर लौटे तो ग्रामीण में जमकर आतिशबाजी कर गांव में डीजे के देशभक्ति धुन पर कंधे पर देश के लाल लव कुश ठाकुर को उठाकर खुशी के मारे झूम उठे वहीं महिलाओं ने घर आंगन में रंगोली सजाकर देश की सेवा करने वाले युवक की दीये जलाकर आरती उतार कर स्वागत किया पूरे गांव में डीजे के धुन झूम नाचते घर पहुंचने पर मां ललिता ठाकुर व पिता दीना राम ठाकुर की आंखों में खुशी के आंसू भर गए गौर हो कि बड़ा बेटा भी दामेंद्र ठाकुर भी बीएसएफ जवान है अब दोनों बेटे देश की सेवा में लगे हैं वहीं इस गांव के युवक पारख़ साहू ने बताया कि ग्राम खुर्सीपार की मिट्टी में देश सेवा के प्रति युवा समर्पित है इस गांव में लगभग दर्जन भर युवा आर्मी पुलिस आर्मी में कोर्स में सेवा दे रहे हैं इस गांव के सरपंच रामेश्वर ठाकुर मिथिलेश ठाकुर यीशु मिथिलेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण किस देश में शामिल है