पाटन।।ग्राम करसा में परिवार की मुखिया का निधन हो जाने के बाद श्रम विभाग द्वारा हितग्राही को विभागीय योजना का लाभ देते हुवे 1 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। जानकारी के मुताबिक ग्राम करसा निवासी शिवकुमार विश्वकर्मा का आकस्मिक निधन हो गया। इसके बाद उन्होंने श्रम विभाग में योजना का लाभ लेने आबेदन लगाया। मृतक की पत्नि सुमित्रा बाई को सीएम हाउस भिलाई 3 में श्रम विभाग के द्वारा दिये जाने वाला चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के निज सहायक के के चन्द्रवँशी, कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम तिवारी, देवेंद्र साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

- August 5, 2022