मजदूर संघ का टूल डाउन हड़ताल जारी


पंडरिया-भारतीय मजदूर संघ द्वारा टुल डाउन  हड़ताल का बुधवार को तीसरा दिवस जारी रहा। मेंटनेंस कार्य पुरी तरह से प्रभावित है।उन्होंने कई मांगे रखी है।जिसमें वापसी में समानता-सभी सीज़नल एवं ऑफ-सीज़नल श्रमिकों की वापसी सीनियारिटी 2017 के आधार पर की जाए। किसी भी श्रमिक के साथ भेदभाव स्वीकार्य नहीं होगा। रेस्ट पेमेंट पुनः लागू किया जाए-
साप्ताहिक अवकाश (रेस्ट) का भुगतान, जो पाटले के समय नियमित रूप से मिलता था, उसे पुनः लागू किया जाए।
कलेक्टर स्तर पर इस संबंध में समझौता हो चुका है, परंतु एमडी कौशिक द्वारा रेस्ट पेमेंट न देने की बात कही जा रही है, यह अस्वीकार्य है। पिछले वर्ष हुए समझौते को लागू किया जाए-
पिछले वर्ष हड़ताल के दौरान कलेक्टर की उपस्थिति में जो समझौता हुआ था, उसे आज तक लागू नहीं किया गया है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। हड़ताल के बकाया पैसे का भुगतान-
हड़ताल के भुगतान को एक वर्ष से अधिक समय हो चुका है। इसे बिना किसी देरी के जारी किया जाए। यह श्रमिकों का अधिकार है। कारखाना बचाओ – मेघराज हटाओ
कारखाने के किसी भी श्रमिक को मेघराज स्वीकार नहीं है।
कारखाना डूबने का प्रमुख कारण मेघराज की कार्यप्रणाली है।सभी मांगों को स्थायी रूप से हल किये जाने की मांग है।