पंडरिया।ब्लाक के ग्राम डोमनपुर में शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई,वहीं तीन लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार कोटवार बीजऊ दास के खेत मे दोपहर करीब 12 बजे26 लोग धान रोपाई का कार्य कर रहे थे।इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बीरेंद्र कुमार (36 वर्ष) की मृत्यू हो गई।साथ मे काम कर रहे रेखा बाई, प्रीति बाई व समेलाल लाल घायल हो गए।जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया ले जाया गया।तीनो की स्थिति में सुधार हो गया है।मृतक बीरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिवार जनों को सौप दिया गया।








