
राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । नगर में एक मात्र शासकीय सामुदायिक भवन में सुविधाओं का आभाव है।जहाँ नगर के सभी शादी,पार्टी सहित अन्य शासकीय कार्यक्रम सम्पन्न होते हैं।उक्त भवन में कुछ भी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है।उक्त भवन का निर्माण पूर्व मुख्यमंत्री स्व.अजीत जोगी के सांसद मद से निर्मित हुआ था।नगर में केवल एक ही भवन है,जहां नगरवासी बरसात के दौरान कार्यक्रम कर सकते हैं।लेकिन उक्त भवन में हाल के सिवाय कुछ नहीं है।भवन में ठहरकर शादी व्याह या अन्य कार्यक्रम करना है,तो अतिरिक्त भवन नहीं है।साथ ही दैनिक मूलभूत की सुविधाएं भी नहीं है।भवन में पेयजल की भी सुविधा नहीं है।पेयजल के लिये टैंकर की व्यवस्था करनी पड़ती है। नगर के जनप्रतिधि इस भवन में सुविधा विकसित करने पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।शादी या अन्य कार्यक्रम के लिए नगरवासियों को अन्यत्र जाकर या खुले मैदान का सहारा लेना पड़ता है।नगर पंचायत द्वारा निर्मित इस भवन में कई वर्षों तक पुताई तक नहीं की जाती है।कार्यक्रम के लिए समस्त व्यवस्था भवन लेने वाले को ही करनी पड़ती है।
टूटी हुई है खिड़की व दरवाजे– सामुदायिक भवन में लगे खिड़की व दरवाजों में केवल फ्रेम ही बचा हुआ है।वर्षों से दरवाजे व खिड़कियां टूटी हुई है।अब तक इस खिड़की को व्यवस्थित नहीं लगवाया जा सका है। खिड़की दरवाजे में लगे लकड़ी को तोड़ दिया गया है।जिसके कारण यह असुरक्षित व कमजोर हो गया है।
बिजली व पंखे नहीं-उक्त भवन में बिजली व पंखे नहीं हैं।केवल एक दो पंखे लगे हैं।भवन को लेने वाले को ही बिजली व पंखे की व्यवस्था करनी पड़ती है।एक-दो पंखे लगे हैं वह वह भी चालू हालत में नहीं रहते हैं।
अतरिक्त कमरों की आवश्यकता– उक्त भवन में अतिरिक्त कमरों की जरूरत है,जिससे लोगों को कार्यक्रम के लिए सुविधा मिल सके।भवन के आस-पास पर्याप्त खाली जगह है जिसमे अतिरिक्त कमरे बनवाये जा सकते हैं।भवन के ऊपर भी कमरे बनवाये जा सकते हैं।जिससे लोगों को सुविधा मिल सके।साथ ही बाउंड्रीवाल बनाकर परिसर को सुरक्षित करने की आवश्यकता है।इस संबंध में सीएमओ लालजी चन्द्राकर से बात की गई थी।जिस पर उन्होने सामुदायिक भवन में जरूरी सुविधाओं व मरम्मत हेतु प्रस्ताव तैयार कर भेजने की बात कही थी किन्तु अब तक कोई मरमत कार्य नहीं हुआ है।भवन निरंतर जर्जर होते चला जा रहा है।






