पाटन।शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, ग्राम बठेना में एमडीसी (MDC) समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विद्यालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विशेष रूप से विद्यालय में शिक्षकों की कमी एवं शिक्षा व्यवस्था के अभाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। समिति ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस गंभीर विषय से बीईओ पाटन एवं शिक्षा विभाग को अवगत कराया गया तथा शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कर विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की गई, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित एवं उज्ज्वल बन सके।

बैठक में सरपंच सुश्री युनिक वर्मा, सांसद प्रतिनिधि ओम साहू, योगेश वर्मा, रेखाराम साहू, सुजान वर्मा सहित एमडीसी समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।






