छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय अंडर 14  स्कूल गेम्स में शतरंज़ खेल में डोंगरगढ़ की लक्षिता राठी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन



डोंगरगढ़।  संस्कार प्ले स्कूल की 12 वर्षीय कक्षा सातवी की छात्रा कु. लक्षिता राठी पिता मनीष राठी का शतरंज़ खेल अंडर 14 बालिका आयु वर्ग में राज्य स्तरीय शतरंज़  स्कूल गेम्स में तीसरा स्थान  प्राप्त हुआ, यह स्पर्धा छत्तीसगढ़ के मुगेली जिले में आयोजित की गई, यह स्पर्धा अन्तराष्ट्रीय स्विस नियमो के तहत कुल पांच चक्रों में आयोजित की गई जिसमें लक्षिता राठी ने चार पॉइंट बनाकर स्पर्धा में तीसरा स्थान अर्जित किया इन्हें मंच अतिथियो द्वारा सर्टिफिकेट ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई है.इस स्पर्धा के शीर्ष पांच विजेता खिलाड़ी अंडर 14 बालिका वर्ग में राष्ट्रीय शतरंज़ स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व शतरंज़ खेल में करे गे. लक्षिता राठी डोंगरगढ़ की एक मात्र अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त शतरंज़  खिलाड़ी है इनकी वर्तमान रेटिंग 1550  है. इनकी उपलब्धि का  श्रेय इनके माता पिता अभिवावकों और इनके शतरंज़ प्रशिक्षक हरि कृष्ण रेड्डी को जाता है..एन. आर.सी.ए.शतरंज़ संस्था ने लक्षिता राठी के सराहनीय शतरंज़ खेल की प्रशंसा की वा डोंगरगढ़  का नाम शतरंज़ खेल में रोशन करने के लिए आभार जताया वा संस्था के पदाधिकारियों सदस्यों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है वा दिसंबर में दुर्ग में आयोजित संस्था की वार्षिक सभी मे उनकी इस उपलब्धि पर मोमेन्टो ट्रॉफी  संस्था द्वारा भेट की जाएगी. उक्त जानकारी संस्था के सचिव मोहम्मद शहरयार ने दी……