पाटन। लोधी समाज की सक्रिय महिला श्रीमति लक्ष्मी जंघेल को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री लोधी समाज नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति घनश्याम वर्मा प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज की अनुशंसा पर श्रीमति दशमत जंघेल महिला प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज छत्तीसगढ़ ने की है। नियुक्ति के बाद सीजी मितान से श्रीमती जंघेल ने कहा कि प्रदेश संगठन लोधी समाज, छत्तीसगढ़ के द्वारा दिए गए दायित्वों का भरपूर मेहनत समाज के लिए करूंगी। साथ ही महिला प्रदेश संगठन को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए प्रदेश संगठन के द्वारा दिए गए दायित्व को समय-समय पर पूर्ण करूंगी। उन्होंने प्रदेश लोधी समाज संगठन के हृदय से आभार जताया है।








