मजदूर दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुई लक्ष्मी वर्मा

भाटापारा:_ : छत्तीसगढ़ एकता मजदूर कल्याण संघ ट्रेड यूनियन के तत्वाधान में मजदूर दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं यूनियन की प्रधान संरक्षक  लक्ष्मी वर्मा ने कहा की संगठन में असीमित शक्ति होती है, हिरमी सीमेंट के मजदूरों के लिए जो ऐतिहासिक वेतन वृद्धि एवं बोनस का समझौता हुआ है यह इसका उदाहरण है, उन्होंने सभी मजदूरों को औद्योगिक शान्ति और सुरक्षा का पालन करते हुए कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिलापंचायत सदस्य श्रीमति अदिति बाघमार ने मजदूर दिवस की वर्तमान प्रासंगिता पर प्रकाश डालते हुए मजदूर एकता और मजदूरों के उत्थान हेतु मिलकर प्रयास करने पर जोर दिया।


यूनियन के संरक्षण एवं जनपद सदस्य अनुपम अग्रवाल ने मजदूर यूनियन के गठन से वर्तमान तक के विकास क्रम के बारे में विस्तार से बताया ।यूनियन के अध्यक्ष यशवंत साहू ने ओजस्वी शब्दो से मजदूर एकता के नारे लगवाकर जोश भरा।कार्यक्रम में हिरमी सीमेंट संयंत्र में संचालित सभी यूनियनों के पदाधिकारी नरेंद्र धीवर, तामेश्वर जायसवाल, मूलचंद साहू, अजीत पांडे, लेखराम रजक, तथा सरपंच प्रतिनिधि हिरमी टिकेंद्र जायसवाल, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रवि अनंत आदि ने भी संबोधित किया ।
इस दौरान सेवानिवृत्त यूनियन के मजदूर सदस्यों का साल एवं श्री फल से सम्मान किया गया तथा सिलेण्डर फटने के हादसे के शिकार तीन मजदूर साथियों को दो मिनिट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।


कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारी रमेश वर्मा, घनश्याम वर्मा, तिलक वर्मा, डागेश्वर वर्मा, लक्ष्मण खत्री, खिलन पटेल, अशोक मनसाना, संजू वर्मा आदि सहित सैकड़ों की संख्या में मजदूर कामगार सदस्य उपस्थित थे।