क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने लक्ष्मी यशवंत साहू फिर चुनाव मैदान में, क्षेत्र क्रमांक 6 से जिला पंचायत सदस्य के लिए किया नामांकन दाखिल



दुर्ग :-लक्ष्मी यशवंत साहू ने जिला पंचायत सदस्य के लिए आज जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6 से फिर चुनाव मैदान में उतर रही है आज उन्होंने क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया । ताकि पुनः क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य के रूप में विकास कार्यों को गति दे सके
गौरतलब उन्होंने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव के निधन के बाद क्षेत्र क्रमांक 6 में हुए उप चुनाव में शानदार जीत हासिल की थी जिसके बाद वे जिला पंचायत की सभापति भी चुनी गई तब से श्रीमती साहू लगातार क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय है और अल्प समय में उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों अनेक विकास कार्य कराए है वे क्षेत्र विभिन्न ग्रामों से जुड़े मुद्दों को जिला जिला पंचायत में काफी मुखर रही है जिससे उनके समर्थकों व क्षेत्र की जनता ने उन्हें पुनः चुनाव में समर्थन देने की बात कही है और अब पुनः क्षेत्र की जनता के समर्थन से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है ताकि क्षेत्र में अल्प समय में शुरू किए गए विकास कार्यों को और आगे बढ़ा सके