गोंडवाना क्रिकेट क्लब गांगपुर उद्गाटन मैच में पहुंचे लाल बहादुर


पंडरिया।ब्लाक के ग्राम पाढ़ी में गोंडवाना क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में लाल बहादुर चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए। उन्होंने पूजा अर्चना कर रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उपस्थित अतिथिओं में ग्राम पंचायत के सरपंच रसपाल टेकाम युवा कांग्रेस के पंडरिया विधान सभा पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र सिह ठाकुर,अर्जुन डाहिरे,कृष्णा मरावी, चैतराम मरावी,नरेश मरावी, श्रवण मरावी, मुरारी धर्वे, मोहन, रामायण की उपस्थिति में मैच प्रारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि लाल बहादुर चंद्रवंशी ने बल्लेबा कर किया। शुभारम्भ मैच चिंयाडांड और पाढ़ी के बीच खेला गया। जिसमे चिया डांड के खिलाड़ीओ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाल बहादुर ने आयोजकों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा
पहले शहरी क्षेत्र में ही इस प्रकार का आयोजन होता था, लेकिन अब यह आयोजन हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में होने जा रहा है। जो समाज को आगे बढ़ाने के साथ साथ हमारे गांव के बच्चों को अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा खेल से हमारे स्वास्थ भी बेहतर होता है, जिससे हमारे जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।
श्री चंद्रवंशी ने कहा क्रिकेट अंग्रेजी नाम है। क्रिकेट को हिंदी मे गोल गतम लगा पटम तड़तड़ मार प्रतियोगिता कहा जाता है।उन्होंने उपस्थित सभी बुजुर्ग युवा साथी माता बहनों और आयोजक टीम के सभी लोगों को बधाई शुभकनाये दिये और खिलाड़ीओ को खिलाड़ी भावना से खेलने अपील की।