सांकरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति में ‘आशीर्वाद दीप’ प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच रवि सिंगौर भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के योगदान में देश के विकास, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति निरंतर समर्पण देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है तथा उनके जन्मदिन पर आशीर्वाद दीप जलाकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़कर विद्यार्थी देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इस अवसर पर तिहारु बघेल संजय सिंगौर पंच शुभम जांगड़े पंच कामता सिंगौर पिंटू यादव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।






