महादेव घाट, अटल  परिसर अमलेश्वर समेत कई स्थानों पर जलाए आशीर्वाद के दीप

पाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत अमलेश्वर के महादेव घाट, अटल परिसर सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आशीर्वाद के दीप जलाए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति नीलम चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।