सेमरिया

शासकीय प्राथमिक एवम् पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्रीतराई, संकुल सेमरिया विकासखंड धमधा जिला दुर्ग में भाषा उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न गतिविधियां का आयोजन किया गया। संकुल समन्वयक सूर्यकांत हरदेल ने भाषा उत्सव कार्यक्रम में अपना विचार साझा करते हुए कहा भाषा को मनुष्य के भावों या विचारों को प्रकट करने का साधन कहा जा सकता है। मनुष्य अपने भावों या विचारों के आदान प्रदान के लिए भाषा को माध्यम बनाता है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भाषा विशेषकर बच्चो की घर की भाषा में सीखने और बहुभाषी शिक्षण पर जोर दिया गया है। भाषा उत्सव में हमारे शाला में में दीवार भित्ति पत्रिका की शुरुआत किया गया, भारतीय भाषाओं, स्थानीय भाषा में कुछ उपयोगी शब्दों,सरल वाक्यों से परिचय कराया गया,भाषा
बच्चों द्वारा नेचर वाक और आसपास पाए जाने वाले पेड़ों की पहचान कर उनके नाम हिन्दी एवं स्थानीय भाषा में लिखकर बोर्ड बनाकर प्रदर्शित किया गया।
अलग अलग पेड़ों पर उनके नाम के बोर्ड लगाया गया।कक्षा में बच्चों को आनलाइन कहानियों सुनाई गई,कहानियों को पढने read along तकनीक का उपयोग को प्रोत्साहित किया गया।जादुई पिटारा का प्रदर्शन करते हुए स्थानीय टीएलएम के प्रेरित किया गया।बच्चो द्वारा कहानी ,कविता लेखन किया गया।स्वरचित कहानी गीत कविता के लिए प्रेरित किया गया।
वार्तालाप की गतिविधियां कराई गई।इस प्रकार भाषा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर संकुल समन्वयक सूर्यकांत हरदेल,प्रधान पाठक दीप्ति किरण तिर्की,प्रधान पाठक थान सिंह चुरेंद्र, नीलम शशि कुजूर, संतोष कुमार पात्रे, षडानंद देशलहरे,मिथलेश कुमार जायसवाल चंद्रकांत शिक्षको,छात्रों की पूर्ण सहभागिता रही।






