पाटन।
पाटन क्षेत्र की प्रतिभाशाली युवती लसिका निषाद ने गोवा में आयोजित “इंडिया 2026 टिन मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल स्पर्धा सीजन-5” में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जहां लसिका निषाद ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुति के दम पर “मिस इंडिया यूनिवर्स” का खिताब अपने नाम किया।

गोवा में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन एस एस फाउंडेशन द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के बीच विभिन्न राउंड में मुकाबला हुआ, जिसमें रैंप वॉक, प्रश्नोत्तर एवं फैशन ब्रांड प्रस्तुति प्रमुख रहे। सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लसिका निषाद ने निर्णायकों का दिल जीत लिया।
प्रतियोगिता में बॉलीवुड अभिनेत्री Deepshikha Nagpal ने विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी लसिका निषाद छत्तीसगढ़ फेम फैशन वीक 2026 में “मिस भिलाई” का खिताब जीत चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि से पाटन क्षेत्र सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है तथा लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।





