दुर्ग। वार्ड क्रमांक 24 स्थित श्री गहिरा गुरु धाम यादव सांस्कृतिक भवन में रंगभरी एकादशी का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गोवर्धनधारी जगतगुरु भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के पश्चात गोपीका व ग्वालिनों ने बरसाना की तर्ज़ पर लठ्ठमार होली खेलकर माहौल को भक्तिमय और रंगमय बना दिया।
कार्यक्रम का आयोजन श्री कृष्ण भगवान मंदिर अहीर समाज रायपुरा ट्रस्ट के नेतृत्व में किया गया। आधुनिक साउंड की धुन पर गुलाल उड़ाते हुए और पारंपरिक लठ के साथ महिलाओं ने उत्साहपूर्वक होली खेली। पूरे परिसर में भक्ति गीतों और होली के रंगों की छटा बिखरी रही।
इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती करूणा यादव, कोषाध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितु यादव, सहसचिव श्रीमती त्रिवेणी यादव सहित श्रीमती मीना यादव, श्रीमती मंजूषा यादव, श्रीमती लीला यादव, श्रीमती प्रभा यादव, श्रीमती सरोज यादव, श्रीमती ज्योति यादव, श्रीमती रजनी यादव एवं अन्य सदस्य व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
सभी ने हर्षोल्लास के साथ रंगभरी एकादशी मनाते हुए समाज में एकता, प्रेम और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।







