ग्राम राखी के छात्र लवण कौशिक ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

पाटन । क्षेत्र के ग्राम राखी के होनहार छात्र लवण कौशिक ने कक्षा 12वीं (गणित संकाय) में 85% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
लवण कौशिक, पिता गंगाराम कौशिक एवं माता उषा बाई के पुत्र हैं। उन्होंने स्वामी आत्मानंद विद्यालय, घुघुवा क से अपनी पढ़ाई पूरी की है। सीमित संसाधनों के बावजूद लवण ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं ग्रामीणों ने भी लवण को बधाई देते हुए इसे पूरे गांव के लिए गर्व का क्षण बताया है।