पण्डरिया-ब्लाक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला रहमान कापा के शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नवचारी गतिविधि पर आधारित सम्मान जिसे नवचारी गतिविधियां समूह भारत जो देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एकमात्र एवं सबसे बड़ा स्वप्रेरित नवचारी शिक्षक समूह है जो देश के चुनिंदा शिक्षकों को यह सम्मान प्रदान करती है। राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह शैक्षिक समिट 2023 का आयोजन 28 जनवरी 2024 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर में हुआ जहां छत्तीसगढ़ राज्य से लगभग 150 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में पंडरिया ब्लाक से लक्ष्मण बांधेकर शासकीय प्राथमिक शाला रहमान कापा को उनके शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह एवं पेन भेंटकर सम्मानित किया गया।







