भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी, बधाइयों का दौर
पाटन। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में लक्ष्मी देवांगन को एल्डरमैन नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

लक्ष्मी देवांगन भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे पूर्व में महामंत्री, भाजपा महिला मोर्चा उत्तर पाटन का दायित्व निभा चुकी हैं। वर्तमान में वे मन की बात प्रभारी, भाजपा अमलेश्वर मंडल के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि लक्ष्मी देवांगन अपनी संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के अनुभव का लाभ नगर पालिका परिषद अमलेश्वर को देंगी तथा नगर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी।






