दुर्ग , दिनांक 11.06.2026 छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन की एक आवश्यक बैठक दिनांक 18.04.2026 को संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से लक्ष्मीकांत तिवारी को छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन जिला -दुर्ग का नया जिला सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से पूरे जिले के शिक्षक साथियों में खुशी की लहर है।नवनियुक्त जिला सचिव लक्ष्मीकांत तिवारी शिक्षा विभाग के नियमों और शासकीय व्यवस्थाओं की गहरी समझ रखते हैं। वे एक कुशल वक्ता हैं, जो शिक्षकों की समस्याओं और उनकी मांगों को शासन-प्रशासन के सामने बेहद प्रभावशाली और सही ढंग से रखने के लिए जाने जाते हैं। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मानना है कि उनके आने से छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन को जमीनी स्तर पर एक नई मजबूती मिलेगी।शिक्षकों के हित में हमेशा तत्पर रहने का संकल्पअपनी इस नई जिम्मेदारी पर आभार जताते हुए लक्ष्मीकांत तिवारी ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। वे जिले के सभी शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री राजेश चटर्जी , दुर्ग जिलाध्यक्ष श्री चंचल द्विवेदी, विकासखंड पाटन अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार वर्मा, देवेन्द्र कुमार साहू, हरिशंकर देवांगन, एवं विकासखंड स्तर के शिक्षक साथियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।







