पाटन। नगर पंचायत पाटन के नेता प्रतिपक्ष आभाष दुबे ने दीपावली के पावन पर्व पर पाटन नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की समस्त जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली खुशियों, उमंग और रोशनी का पर्व है। यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ दीपोत्सव मनाने की अपील की।






