नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह विधानसभा पाटन, भाजपाइयों ने किया जोशीला स्वागत, पढ़िए पूरी खबर


पाटन। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल आज अपने संक्षिप्त प्रवास पर मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र पाटन में पहुंचे। पाटन नगर प्रवेश पर भाजपाइयों ने नेता प्रतिपक्ष का जोशीला स्वागत किया।  वार्ड क्रमांक 12 महामाया मंदिर के पास नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का स्वागत किया गया।  इसके बाद वे जिस कार्यक्रम में शामिल होने आए थे उस कार्यक्रम में शामिल हुए।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमणी  चंद्राकर ,नगर पंचायत पाटन के नेता प्रतिपक्ष निक्की वाले केवल देवांगन सहित अन्य मौजूद रहे।