नगर पंचायत पाटन के नेता प्रतिपक्ष आभाष दुबे ने किया मितानिनों का सम्मान, सेवा कार्यों की सराहना

पाटन। मितानिन दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन के आंगनबाड़ी केंद्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन के नेता प्रतिपक्ष आभाष दुबे एवं वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद वीरेंद्र कौशिक तथा वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद दीपक यादव ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने वाली मितानिनों का सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने मितानिनों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, गर्भवती महिलाओं और बच्चों की देखभाल, टीकाकरण तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे स्वास्थ्य विभाग और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करती हैं।

इस अवसर पर मितानिन मोतिम धीवर, कामिनी ठाकुर, कामिनी धुरंधर, आरती छेदइय्या, अनीता सोनी, कमलेश्वरी वर्मा, मोंगरा यादव, कृति वर्मा, सुमित्रा खुराना, जानकी देवांगन एवं चित्ररेखा पटेल का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मितानिनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवा कार्यों की निरंतरता की कामना की।