नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का नगरी प्रवास…सिहावा विधायक अंबिका मरकाम के निवास पर हुआ स्वागत

नगरी /सिहावा, बेलरगांव।नगरी प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का सिहावा विधायक अंबिका मरकाम के निवास पर आत्मीय स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर तथा पूर्व विधायक विनय जायसवाल भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक अशोक सोम, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भानेन्द्र ठाकुर, कैलाश प्रजापति, निकेश ठाकुर, अख्तर खान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनवर राजा, विधायक प्रतिनिधि सचिन भंसाली, जनपद सदस्य प्रमोद कुंजाम, मनोज साक्षी पेमन स्वर्णबेर, भूषण साहू, दुर्गेश कस्यप, टेश्वर ध्रुव, सत्यवती नेताम, नंदिनी साहू सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने अतिथियों का गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र के समग्र विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा सिहावा विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक अंबिका मरकाम ने क्षेत्र की आवश्यकताओं, विकास कार्यों और जनाकांक्षाओं से नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को अवगत कराया तथा विधानसभा में क्षेत्र की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का आग्रह किया।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने क्षेत्र के विकास एवं जनसरोकार के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा कांग्रेस पार्टी को जन-जन से जोड़कर जनता के हितों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।