पाटन । ब्लॉक के ग्राम गोड़पेंडरी में खदान, क्रेशर के लिए करीब 20 एकड़ निजी भूमि को आवेदक की आवेदन पर विचार कर ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव दिया गया है। लेकिन इस प्रस्ताव पर एक पेंच भी फंस गया है। आवेदक द्वारा एक अन्य किसान के जमीन के खसरा नंबर को भी अपना बताते हुए आवेदन किया गया। जिसे पंचायत द्वारा प्रस्ताव दे दिया गया। इसी का विरोध देखने को मिल रहा है। इसकी शिकायत किसान ने एसपी दुर्ग से की है। जिसके बाद आज आवेदक किसान को न्याय मिले इसके लिए ग्रामीण बड़ी संख्या में पंचायत भवन पहुंचे। सचिव के द्वारा जवाब दिया गया कि आवेदक के द्वारा दिए गए खसरा नंबर पर पंचायत में चर्चा के बाद ही प्रस्ताव दिया गया है। उसके अन्य किसान की जमीन का जानकारी अभी मिला है। जिस किसान का भूमि त्रुटि से शामिल हो गया है उस खसरा का प्रस्ताव निरस्त कर दिया जाएगा।






