जामगांव आर महाविद्यालय में “भारतीय ज्ञान पद्धति” पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

जामगाँव आर । शहीद डोमेश्वर साहू शास. महाविद्यालय जामगांव आर, भरर में आई. क्यू.ए.सी. के अंतर्गत “भारतीय ज्ञान पद्धति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्री जैनेन्द्र दीवान, सहायक प्राध्यापक, संस्कृत शास. विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग ने अपना उद्बोधन दिया। जिसमें उन्होने भारतीय ज्ञान पद्धति के अंतर्गत गुरुकुल शिक्षा प्रणाली को समझाते हुए दर्शनशास्त्र, चिकित्सा, आध्यात्म का सरल शब्दो में समस्त विद्यार्थियों को अवगत कराया ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल, वरिष्ठ प्राध्यापिका श्रीमती नीता कुम्भारे, डॉ. नरेशधर दीवान, डॉ. आबिद हसन खान व समस्त प्राध्यापकगणों के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित रहें और कार्यक्रम का लाभ प्राप्त किया।