नंदनवन जंगल सफारी, हीरालाल कव्योपाध्याय शासकीय महाविद्यालय अभनपुर और आईटीएम विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में वन्यजीव संरक्षण पर व्याख्यान संपन्न

अभनपुर। वन्यजीव सप्ताह 2024 के अवसर पर नंदनवन जंगल सफारी, हीरालाल कव्योपाध्याय शासकीय महाविद्यालय अभनपुर और आईटीएम विश्वविद्यालय के संयुक्त सहयोग से वन्यजीव संरक्षण से संबंधित कानूनों और नीतियों पर अभनपुर कॉलेज के सभाकक्ष में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईटीएम विश्वविद्यालय के विधि संकायाध्यक्ष, जलीस शुभान ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों और उपस्थित शिक्षकों को संबोधित किया।

शुभान ने अपने व्याख्यान में वन्यजीव अधिनियम के विभिन्न अनुसूचियों (1, 2, 3, 4), पशुओं, सरीसृपों, पक्षियों पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए वन्यजीवों की सुरक्षा और उनके स्वाभाविक आवास, जैव विविधता, शिकार, तस्करी, अवैध व्यापार और वन्यजीव उत्पादों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय उद्यानों और उनके पारिस्थितिक महत्व के बारे में भी चर्चा की और इस विषय को संक्षेप में, लेकिन व्यापक रूप से समझाया।

जंगल सफारी के संचालक धम्मशील गणवीर ने बताया कि यह कार्यक्रम वन्यजीव संरक्षण की दिशा में जागरूकता बढ़ाने और छात्रों को इस क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जू शिक्षा टीम और युवान वालंटियर्स टीम द्वारा किया जा रहा है।

इससे पहले, कार्यक्रम की शुरुआत उपेंद्र साहू द्वारा ‘युवान वॉलेंटियर्स कार्यक्रम’ पर एक कार्यक्रम और चंद्रमणी साहू द्वारा ‘वेटलैंड्स की समझ’ पर व्याख्यान के साथ हुई। इस कार्यक्रम का आयोजन में सेख जावेद और संतोष यादव के सहयोग से किया गया। हीरालाल कव्योपाध्याय गवर्नमेंट कॉलेज के तरफ से डॉ. मल्लिका सुर, रसायन विभाग से डॉ. दीपा चतुर्वेदी, वनस्पति शास्त्र विभाग से श्रीमती डॉली सोनी ने विशेष सहयोग प्रदान किये।