पाटन। शासकीय चन्दूलाल चन्द्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन की महिला विकास प्रकोष्ठ के तत्वाधान में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी के जयंती के अवसर पर एकदिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। स्व इंदिरा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण पश्चात महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बीएस छाबड़ा ने इंदिरा गांधी को नमन करते हुए, इनके प्रधानमंत्री काल मे किये गए कार्यो में बैंकों के राष्ट्रीयकरण, पूर्वी पाकिस्तान को अलग करके बंग्लादेश को आजाद कराने में भूमिका, निम्न वर्ग के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं की सशक्तिकरण के लिय शिक्षा आवश्यक है शिक्षा के माध्यम से ही महिलाओं की उन्नति व समुचित विकास सम्भव है। डॉ आरके वर्मा ने इतिहास व राष्ट्रीय आंदोलन में रजिया, सुल्तान, लक्ष्मीबाई, दुर्गादेवी के समाज मे योगदान के बारे में बतलाया। अतिथि सहायक प्राध्यापक चंद्रशेखर देवांगन ने भारतीय राजनीति में महिलाओं के योगदान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति की पद तक पहुच गई है और वर्तमान में भारत शासन के सर्वोच्च पर एक महिला काबिज जो हमे गौरान्वित करता है। मुख्य वक्ता डॉ शोभा श्रीवास्तव ने कहा कि आज हमारे समाज को महिला दिवस, मनाने की आवश्यकता क्यों हो रही है, आज वर्तमान समाज मे महिलाओं पर अनेक प्रकार से शोषण हो रहा है इसका दोषी कही न कही पुरूष प्रधान समाज ही है। डॉ श्रीवास्तव के राष्ट्रीय आंदोलन में समय महिलाओं की स्तिथि में सुधार हेतु ब्रम्ह समाज, आर्य समाज, प्रार्थना समाज के योगदान जिसमे सती प्रथा अधिनियम का जिक्र किये, श्रीवास्तव ने आकड़ो के माध्यम से शिक्षा, कृषि भूमि पर अधिकार, भारतीय राजनीति में प्रतिनिधित्व, आदि का विस्तार से उल्लेख किये। अंत मे दुर्ग जिले की नारी शक्ति पंडवानी गायिका तीजन बाई, राष्टीय हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम, बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप, राजनांदगांव की फुलबासन के समाज योगदान को बतलाया। महाविद्यालय के छात्र प्रवीण कुमार, छात्रा संगम वर्मा, सीमा वर्मा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ पुष्पा मिंज ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापिका श्रीमती रूखमणी साहू, भूगोल के विभागाध्यक्ष सेवन कुमार भारती, अंग्रेजी के रागिनी साहू, भूगोल के ज्योति कुर्रे, वाणिज्य के आराधना दुबे सहित छात्र छात्राएं, व एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

- November 19, 2022
पाटन कालेज में महिला सशक्तीकरण पर व्याख्यान आयोजित
पूर्व प्रधामनंत्री स्व इंदिरा गांधी को याद किये
- by Balram Yadu