जामगांव आर।शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव (आर) में भूगोल विभाग द्वारा एक शैक्षणिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय महाविद्यालय धमतरी की भूगोल प्राध्यापिका डॉ. ग्रेस कुजूर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन नीता कुम्हारे द्वारा किया गया।
अपने व्याख्यान में डॉ. ग्रेस कुजूर ने विद्यार्थियों को भूगोल के दैनिक जीवन में उपयोग तथा सुदूर संवेदन (Remote Sensing) के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से सुदूर संवेदन का उपयोग पर्यावरण अध्ययन, प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन, मौसम पूर्वानुमान तथा आपदा प्रबंधन जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को भूगोल विषय के प्रति रुचि बढ़ाने तथा आधुनिक तकनीकों के अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में अतिथि का आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया गया।






