जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा दुर्ग एवं पाटने विकास खण्ड के 50 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणामफल वाले विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान सेजेस देवादा पाटन में पदस्थ व्याख्याता एल.बी. एस. विश्वास, खुशबु सिंह, स्मृति कुशवाहा, तनुजा चन्द्राकर विलम्ब से शाला पहुंचे । सुबह 10.30 बजे तक एक कक्ष में ताला लगा पाया गया। इस लापरवाही के लिए संबंधित संस्था प्राचार्य को कार्य प्रति लापरवाही माना जाकर नोटिस जारी किया गया है।







