पंडरिया- नगर के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में मंगलवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। व्यवहार न्यायालय पंडरिया के जज आलोक कुमार अग्रवाल और विधिक साक्षरता समिति के सदस्य तथा शाला विकास समिति के अध्यक्ष नवल किशोर पाण्डेय ने विद्यालय के बच्चों को कानून की जानकारियां दी। श्री अग्रवाल ने सड़क सुरक्षा,पास्को एक्ट,गुड टच बेड टच आदि कानूनों की जानकारी दी। विद्यालय के साथ ही शासकीय संपत्ति की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया गया।साथ ही संयत व्यवहार करते हुए एक अच्छा नागरिक बनने के लिए आवश्यक गुणों का महत्व बताया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य जी आर साहू के आग्रह पर विद्यालय के कक्षा प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को श्री अग्रवाल द्वारा पद और निष्ठा की शपथ दिलाई गई। विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता एस आर चंद्रवंशी, डी के शर्मा,सी वी जैन और रिषभ शुक्ला सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। विधिक साक्षरता और जज श्री अग्रवाल के समक्ष शपथग्रहण कार्यक्रम से बच्चे काफी उत्साहित और गौरवान्वित महसूस किए।







