सेलूद* **- ग्राम सेलूद स्थित गोकुलधाम राधाकृष्ण मंदिर, भाठापारा के प्रांगण में समस्त यादव समाज के तत्वावधान में भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नेत्रराम यादव (अध्यक्ष, को.या.स. सेलूद) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम के सरपंच श्री खिलेश मारकंडे उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री खिलेश्वर यादव (अध्यक्ष, जामगांव या.स. सर्कल) तथा विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती जयश्री वर्मा (पूर्व जि.पं. सदस्य) और श्री उमेश देवांगन (ग्रामसभा अध्यक्ष) राकेश साहु उपसरपंच नेतराम यादव अध्यक्ष ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य अतिथि श्री खिलेश मारकंडे ने समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं सरपंच श्री खिलेश मारकंडे ने कहा”उपस्थित समस्त ग्रामवासियों, बुजुर्गों, मातृशक्ति और युवा साथियों! आज हमारे ग्राम सेलूद के गोकुलधाम राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का यह पावन पर्व हम सबके लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य का विषय है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि धर्म, न्याय और प्रेम के मार्ग पर कैसे चला जाता है। उनके द्वारा गीता में दिया गया कर्म का संदेश आज भी हमारे जीवन का सबसे बड़ा मार्गदर्शक है। यादव समाज द्वारा हर वर्ष इस भव्य आयोजन की परंपरा निभाई जाती है, जो हमारी सांस्कृतिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। आइए, हम सब मिलकर भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और अपने गांव व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत करें। आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की अनंत शुभकामनाएं!”
भक्तिभाव से ओत-प्रोत दिनभर के कार्यक्रम:कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 08:00 बजे भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात शाम 04:00 बजे से भव्य मंचीय कार्यक्रम, सम्मान समारोह और पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों द्वारा मेधावी समाजसेवियों को सम्मानित किया गया तथा उपस्थित जनों को प्रसाद वितरित किया गया। शाम 07:00 बजे से रामजानकी मंडली द्वारा मधुर रामायण पाठ प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अंततः रात्रि 11:30 बजे विशेष पूजा-अर्चना के साथ मध्यरात्रि जन्मोत्सव मनाया गया। ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों और आतिशबाजी के बीच पूरा पंडाल गूंज उठा।कार्यक्रम का संचालन ललित यादव ने सफल आयोजन पर समस्त यादव समाज, ग्राम-सेलूद ने सभी अतिथियों, ग्रामवासियों और धर्मप्रेमियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।







