पाटन। 2 फरवरी को पाटन थाना के ग्राम सांतरा में घटित एक घटना ने पूरा गांव को झकझोर कर रख दिया है। बातो हो बातो में मुंह से गाली निकल गया जो की एक बुजुर्ग को काफी महंगा पड़ा, उसकी जान भी इसी कारण चली गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम सांतरा के भाठा पारा में मुख्य सड़क के किनारे ही गली के पास ही राजेंद्र गोड 60 साल, गैंद ठाकुर 70 साल दोनो हमेशा की तरह आपस में बात कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार दोनो अक्सर बैठकर बात करते रहते थे। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक दोनोंके मध्यबातों ही बातों में हसी ठिठोली चल रही थी। इसी दौरान राजेंद्र गोड के मुंह से कुछ कुछ अपशब्द निकल गया। जो की गैंद लाल को काफी नागवार गुजरा। उन्होंने तुरंत अपने घर से टांगिया लाया ओर सीधे राजेंद्र पर हमला कर दिया। इतना हमला किया को घटना स्थल पर राजेंद्र की मौत हो गई। इसके बाद वे कुछ देर वही पर रहे भी। पुलिस ने उन्हें घर से पकड़ा। बताया जा रहा है की आरोपी फारेस्ट विभाग के कर्मचारी था। वे खैरागढ़ से डिप्टी रेंजर को पोस्ट से रिटायर्ड हुवे है। इस घटना में पाटन पुलिस ने खबर लगते ही काफी तत्परता दिखाई।







